**Hindi Translation:** नामांकित व्यक्ति के पेशे / विशेषज्ञता का उल्लेख करें? (अधिकतम 50 शब्दों की अनुमति है)
2. **Position(s) held by the nominee (with designations where possible)**
**Hindi Translation:** नामांकित व्यक्ति द्वारा धारित पद (जहां संभव हो पदनामों के साथ)
3. **Name of Organisation where the nominee has worked / is working**
**Hindi Translation:** उस संगठन का नाम जहां नामांकित व्यक्ति ने काम किया है / काम कर रहे हैं
4. **What is the overall geographical reach of nominee's work?**
**Hindi Translation:** नामांकित व्यक्ति के कार्य की समग्र भौगोलिक पहुंच (विस्तार) क्या है?
5. **Name and details of the geographical reach**
**Hindi Translation:** भौगोलिक पहुंच का नाम और विवरण
6. **Describe any achievements in which the nominee was the first, the only one or have done uniquely? (maximum 100 word are allowed)**
**Hindi Translation:** किसी ऐसी उपलब्धि का वर्णन करें जिसमें नामांकित व्यक्ति प्रथम थे, एकमात्र थे या उन्होंने कुछ विशिष्ट रूप से किया हो? (अधिकतम 100 शब्दों की अनुमति है)
7. **How have the accomplishments been adopted or expanded? (maximum 100 word are allowed)**
**Hindi Translation:** इन उपलब्धियों को किस प्रकार अपनाया या विस्तारित किया गया है? (अधिकतम 100 शब्दों की अनुमति है)
8. **Number of years, the nominee has worked in his / her field *(maximum 2 character are allowed)***
**Hindi Translation:** उन वर्षों की संख्या, जितने वर्ष नामांकित व्यक्ति ने अपने क्षेत्र में काम किया है *(अधिकतम 2 वर्णों (कैरेक्टर) की अनुमति है)*
9. **Describe the work done by the nominee *(maximum 800 word are allowed)***
**Hindi Translation:** नामांकित व्यक्ति द्वारा किए गए कार्य का विस्तार से वर्णन करें *(अधिकतम 800 शब्दों की अनुमति है)*
10. **In which major way does the nominee's contributions stand out from others? *(maximum 100 word are allowed)***
**Hindi Translation:** नामांकित व्यक्ति का योगदान किस प्रमुख रूप से दूसरों से अलग (विशिष्ट) है? *(अधिकतम 100 शब्दों की अनुमति है)*
1-नामांकित व्यक्ति के पेशे / विशेषज्ञता का उल्लेख करें? (अधिकतम 50 शब्दों की अनुमति है)
व्यक्ति गत कार्य कृषि और प्रोपर्टी डीलिंग है। समाज हित के कार्य करना तथा लेखन मेरा शौक रहा है।
देश के वीर महापुरुषों के जीवन पर लिखना तथा कार्यक्रम आयोजन कर उनका प्रचार समाज में करता रहा हूं।
समाज के तत्कालीन विषयों पर जागरूकता पैदा करने के लिए समाज मे भ्रमण करना तथा समाचारपत्रो के सम्पादकीय में लेख व समाज में चलने वाली पत्रिकाओं में लेख लिखता रहा हूं।
2- नामांकित व्यक्ति द्वारा धारित पद (जहां संभव हो पदनामों के साथ)
समाजिक क्षेत्र में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहा हूं
(क) अध्यक्ष "प्रताप राव गुर्जर स्मृति समिति रजि मेरठ"- छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति प्रताप राव गुर्जर की स्मृति में एक समिति "प्रताप राव गुर्जर स्मृति समिति रजि मेरठ"
(ख) गुर्जर हिंदू - मुस्लिम संवाद संयोजक मेरठ प्रांत - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दृष्टि से मेरठ प्रांत जिसके अंतर्गत 14 सरकारी जिले है में " हमारे पुरखे न्यास" के अन्तर्गत मेरठ प्रांत के संयोजक का दायित्व निभा रहा हूं।
(ग) अध्यक्ष "अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान मंच" व महासचिव"अखिल भारतीय गुर्जर विकास मंच मेरठ"- मंच के माध्यम से अनेक स्वतंत्रता सेनानीयों के बलिदान दिवस व जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज मे जनजागरण करना।
(घ) अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश महासचिव (सन् 2002-2014)का दायित्व रहा है।
3-उस संगठन का नाम जहां नामांकित व्यक्ति ने काम किया है / काम कर रहे हैं
(क) हमारे पुरखे न्यास संगठन के अन्तर्गत "मेरठ प्रांत संयोजक हिंदू - मुस्लिम गुर्जर संवाद के रुप में वर्तमान में कार्य कर रहा हूं।
(ख) "प्रताप राव गुर्जर स्मृति समिति रजि मेरठ " के अध्यक्ष पद पर(सन् 2002 से आज तक)वर्तमान में कार्यरत हूं।
(ग) अखिल भारतीय गुर्जर विकास मंच का महासचिव( सन् 1998-1999)व अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान मंच का अध्यक्ष(सन् 1999-2002)।
(घ) राजनीतिक दल भाजपा के जिला मेरठ महानगर के महामंत्री के पद पर कार्य कर चुका हूं सन् 2013-2016 तक।
(ड) अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश महासचिव (सन् 2002-2014)
4-नामांकित व्यक्ति के कार्य की समग्र भौगोलिक पहुंच (विस्तार) क्या है?
वर्तमान उत्तराखंड प्रदेश का मैदानी भाग व उत्तर प्रदेश, दिल्ली में भौगोलिक दृष्टि से कार्य का विस्तार रहा है।
5- भौगोलिक पहुंच का नाम और विवरण-
उत्तराखंड के अंतर्गत रूडकी से सहारनपुर, मुज्जफर नगर,मेरठ बिजनौर रामपुर, मुरादाबाद व बरेली
समस्त दिल्ली तथा हरियाणा में गुरू ग्राम, कुरूक्षेत्र आदि
6- किसी ऐसी उपलब्धि का वर्णन करें जिसमें नामांकित व्यक्ति प्रथम थे, एकमात्र थे या उन्होंने कुछ विशिष्ट रूप से किया हो? (अधिकतम 100 शब्दों की अनुमति है)-
मेरठ 1857 की क्रांति का उदगम स्थल है। लेकिन मेरठ से क्रांति का प्रारंभ करने वाले महापुरुष का नाम किसी को ज्ञात नही था,नाही मेरठ में उनका प्रचार था,मेरठ से हजारों किलोमीटर दूर कलकत्ता की बैरकपुर छावनी में रहें और वही बलिदान हुए मंगल पांडे को मेरठ से जोड कर आम जनमानस में देखा जाता था, मंगल पांडे जी को 8 अप्रैल सन् 1857 को बैरकपुर में फांसी हो गई थी,जबकि मेरठ में क्रांति का प्रारंभ 10 मई 1857 को हुआ था।
सन् 1997 को जब मुझे इस विषय में ज्ञात हुआ,तब मेने व्यक्तिगत प्रयास कर मेरठ देहात में चल रहे एक संगठन " जन सेवा पंचायत गगौल" के अध्यक्ष से वार्ता कर मेरठ से क्रांति के जनक कोतवाल धन सिंह के गांव पांचली खुर्द में 10 मई 1998 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया तथा गांव में शहीद स्मारक बनाने के लिए पांच ईटे रखी, मेने मेरठ के "लाला के बाज़ार घंटाघर" में रह रहे भारद्वाज पेंटर से कोतवाल धन सिंह जी का एक काल्पनिक चित्र बनवा कर समाज को समर्पित किया, इससे पहले कोई चित्र कोतवाल धन सिंह जी का समाज में नही था।
7- इन उपलब्धियों को किस प्रकार अपनाया या विस्तारित किया गया है? (अधिकतम 100 शब्दों की अनुमति है)
10 मई सन् 1998 को कोतवाल धन सिंह का चित्र सबसे पहले जनता के सामने आया, उसके विस्तार के लिए 27 फरवरी सन् 1999 को कोतवाल धन सिंह,विजय सिंह पथिक और सरदार पटेल के संयुक्त चित्र का एक पोस्टर तैयार किया गया तथा कार्यक्रम में आये जन समूह में विमोचन कर वितरित किया गया।
मेरठ के जिलाधिकारी के माध्यम से पांचली गांव मे शहीद स्मारक बनाने के लिए धन राशि दिलवा दी गई।
अगले चार वर्षों तक कोतवाल धन सिंह व अन्य देश भक्तों के सांझे चित्रों का एक पोस्टर बनवाकर,उसे कलेंडर के रूप में परिवर्तित कर देश के 12 राज्यों में में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के संगठन के माध्यम से वितरित किया गया। 09-05-2022 को प्रताप राव गुर्जर स्मृति समिति के अध्यक्ष के नाते एक ज्ञापन जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को दिया, जिसमें शहीद स्मारक पर कोतवाल धन सिंह जी की मूर्ति लगवाने की मांग रखी।तब मूर्ति 15 मार्च 2024 को शहीद स्मारक पर स्थापित हुई।
8- उन वर्षों की संख्या, जितने वर्ष नामांकित व्यक्ति ने अपने क्षेत्र में काम किया है *(अधिकतम 2 वर्णों (कैरेक्टर) की अनुमति है)*
1- प्रताप राव गुर्जर स्मृति समिति रजि के अध्यक्ष के रुप में सन् 2000 से लेकर आज तक करीब 26 वर्षों से कार्यरत
2- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक के रुप में स्वदेशी जागरण मंच, हमारे पुरखे न्यास के कार्यकर्ता के रुप करीब 40 वर्ष से कार्यरत
9- नामांकित व्यक्ति द्वारा किए गए कार्य का विस्तार से वर्णन करें *(अधिकतम 800 शब्दों की अनुमति है)*
मेरा नाम अशोक कुमार है, समस्त कागजों में।परंतु मेरे एक अत्यंत प्रिय साथी श्री कृष्ण गोपाल उर्फ चाचा,जो एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे ने समाज में स्थापित करने के लिए आपस में बोलचाल के लिए मेरा नाम सन् 1997-98 में अशोक चौधरी कर दिया था। अतः मेरे द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के समाचार की सूचना समाचार पत्रों में अशोक चौधरी के नाम से ही छपी हुई है।
में सन् 1992 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक था,इस कारण समाज में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का उभार हो इसके लिए सदा ही प्रयत्नशील रहा हूं। अतः जब मुझे यह ज्ञात हुआ कि मेरठ से 1857 की क्रांति का प्रारंभ मेरठ की तत्कालीन सदर कोतवाली के कोतवाल धन सिंह के द्वारा किया गया तथा इसके परिणामस्वरूप उनके गांव को अंग्रेजों ने तोप के हमले से समाप्त कर दिया था।तब से ही मैंने कोतवाल धन सिंह के द्वारा किए गए कार्य के प्रचार के लिए प्रयास प्रारम्भ कर दिए। मैंने 10 मई सन् 1998 को कोतवाल धन सिंह के गांव पांचली खुर्द में एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन अपने साथियों और गांव वासियों के सहयोग से किया।इस कार्यक्रम में कोतवाल धन सिंह का चित्र और शहीद स्मारक के लिए पांच ईटे रख दी गई।27 फरवरी सन् 1999 को शहीद धन सिंह कोतवाल के चित्र का पोस्टर सामान्य जन में वितरित किया। मुझे प्रारम्भ से ही लेखन का शोक रहा है। कोतवाल धन सिंह के प्रचार के लिए लगातार प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम करने के साथ मेरे द्वारा लिखित तत्कालीन विषय पर मेरठ के दैनिक जागरण और अमर उजाला समाचार पत्र में सन् 2001-2002 तक 64 के करीब पत्र छपें। मैंने निम्नलिखित वीर और वीरांगनाओं पर लेखन किया तथा लिखित सामग्री को आम जनमानस में प्रचार हेतु वितरित किया-
1. भारतीय संस्कृति के रक्षक गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज
2. कत्र्तव्य पथ पर बलिदान वीर घोघा बापा और सोमनाथ मन्दिर
3. वीरता और चातुर्य का प्रतिबिम्ब रानी नायकी देवी सौलंकी
4. अन्तिम हिन्दू सम्राट गुर्जर राज-मरू गुर्जर राज पृथ्वीराज चैहान/ राय पिथोरा
5. ईश्वर का प्रकोप और सेनापति जोगराज सिंह
6. महादानी पन्ना
7. राणा प्रताप के अग्रगामी मारवाड़ का योद्धा राच चन्द्र सेन राठौड़
8. स्वराज की राह में शहीद मराठा सेनापति प्रताप राव गुर्जर
9. अमर बलिदानी गोकुला
10. कुर्बानी की राह का पथिक वीर राजाराम
11. कुर्बानी की राह में एक और शाहदत राजा सूरजमल
12. राव जेत सिंह नागर तथा किला परीक्षितगढ़
13. 1857 की क्रान्ति के अमर क्रान्तिकारी कोतवाल धन सिंह गुर्जर
14. सन् 1857 के अमर क्रान्तिकारी एवं किला परीक्षितगढ़ केअन्तिम राजा राव कदम सिंह
15. 1857 के महान क्रान्तिकारी अमर शहीद चैधरी तोता सिंह कसाना
16. 1857 में सीकरी का बलिदान
17. आऊआ का सन् 1857 की क्रान्ति में योगदान
18. भारत में किसान आन्दोलन के जनक महान क्रान्तिकारी विजय सिंह पथिक (भूप सिंह)
19. 22 जनवरी भगवान राम जी की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष
20. भारत की न्याय व्यवस्था कल और आज
21. भारत में कमजोर और दलित वर्गों के लिए संघर्ष
22. आरक्षण क्या और क्यों?
23. भारत का किसान और वर्तमान सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिल और उनकी वास्तविकता
24. भारत का किसान आन्दोलन और सरकार
25. आपात काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका
26. भारतीय समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने के लिए आरक्षण,दवा है या बीमरी
27. पारिवारिक परिवेश एवं बचपन
28. प्रतिनिधित्व/आरक्षण और भारत
29. भारत की सामाजिक व राजनीतिक व्यवस्था में धर्म, जाति व वंश का योगदान (अंग्रेज शासक के रूप में सन् 1757-1947)
30. भारत की सामाजिक व राजनीतिक व्यवस्था में धर्म, जाति व वंश का योगदान (प्रारम्भ से मुगल शासन के पतन तक)
31. क्या जरूरी है घर वापसी?
32. सनातन संस्कृति एवं भारत रक्षक शिव भक्त वराह उपासक
33. भारत का कश्मीर
34. कैराना का (जिला शामली यूपी) बीता कल और आज
35. संसार में भारतीयों का सैनिक चरित्र
मेरे द्वारा संचालित सन् 2002 से प्रताप वार्षिकी पत्रिका में उपरोक्त लेख समय समय पर छपते रहे।
प्रत्येक वर्ष धन सिंह कोतवाल जी की स्मृति में हुए कार्यक्रमो का यह प्रभाव मेरठ मे पड़ा की कोतवाल धन सिंह जी की 10 प्रतिमाए मेरठ जनपद के विभिन्न स्थानों पर लग गई।
इन दस प्रतिमाओं मे से पांचली खुर्द में सन् शहीद स्मारक,सदर कोतवाली व शहीद स्मारक में लगी प्रतिमा मे मेरा प्रयास प्रथम श्रेणी का रहा है।तीन जून सन् 2018 में सदर कोतवाली में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन डीजीपी श्री ओपी सिंह जी के द्वारा प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मेरठ पुलिस की ओर से जो पत्रिका छपी उसमे मेरा एक लेख भी छपा।
मेरे द्वारा "1857 की क्रांति के अमर क्रांतिकारी कोतवाल धन सिंह गुर्जर" नामक पुस्तक जिसका ISBN No: 978-81-910498-7-9 है , लिखी गई जो मेरठ विश्वविद्यालय तथा शाकुम्भरी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में मिडिया डिपार्टमेंट में कोतवाल धन सिंह जी को छात्रों को पढाने के लिए प्रयोग मे आ रही हैतथा दूसरी पुस्तक जसका नाम "हमारे पूर्वज और हमारे जीवन मूल्य" है,जिसका ISBN No : 978-81-910498-8-6 है ।
मेरे प्रयास से मेरठ मे किला परिक्षत गढ़ रोड के प्रारंभ में जेल चुंगी पर स्वतंत्रता सेनानी राव कदम सिंह मार्ग का शिलालेख भी लगवाया गया,जिस पर मेरा नाम अंकित है।
मेरे द्वारा "सन् 1857 के अमर क्रांतिकारी एवं किला परिक्षत गढ़ के अंतिम राजा राव कदम सिंह" लेख लिखकर जनता मे वितरित किया गया,उसका प्रभाव यह पडा कि आज राव कदम सिंह के नाम का एक गेट उनके गांव पूठी में गांववासियों ने लगा दिया तथा मेरठ मेट्रो के मेरठ साउथ स्टेशन पर कोतवाल धन सिंह और राव कदम सिंह के चित्र भारत सरकार द्वारा बनाए गए।
मेरे द्वारा मुस्लिम गुर्जर मे सम्पर्क कर सैकड़ों बैठके की गई तथा हिंदू गुर्जर और मुस्लिम गुर्जर महिला और पुरुष को एक साथ बैठाकर परिवारिक मिलन,होली मिलन व रक्षाबंधन के नाम से पिछले दो वर्षो में बीस के करीब सम्मेलन किये जा चुके हैं।
10-नामांकित व्यक्ति का योगदान किस प्रमुख रूप से दूसरों से अलग (विशिष्ट) है? *(अधिकतम 100 शब्दों की अनुमति है)*
अमर शहीद धन सिंह कोतवाल पर आयोजित प्रचार में कोतवाल धन सिंह का चित्र बनवान, पोस्टर बनवाना तथा कोतवाल धन सिंह जी के चित्र का कलेंडर बनवाना एवं कोतवाल धन सिंह जी व अन्य क्रान्तिकारियों पर पुस्तक लिखने का कार्य अन्य व्यक्तियों से अलग (विशिष्ट) रहा है।
आज के माहौल में हिंदू मुस्लिम के मध्य जो तनाव बढ रहा है,उसको कम करने के लिए हिंदू गुर्जर व मुस्लिम गुर्जर के गांव में व्यक्ति गत रूप से जाकर, दोनों समुदायों को परिवारिक मिलन,होली मिलन और रक्षा बंधन के पर्व मनाने के लिए आपसी सहमति बनाने मे मेरा योगदान अन्य से अलग रहा है।
उपरोक्त कार्य के लिए मुझे विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय समय पर सम्मानित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें